इसी तरह से गिल को लेकर भारतीय कप्तान किसी तरह से चिंतित नहीं हैं और उन्हें उन पर पूरा भरोसा है।
रोहित ने कहा, ‘‘ जहां तक गिल की बात है तो हम सभी जानते हैं कि वह कितना कुशल खिलाड़ी है। यह उसके कौशल पर भरोसा करने से जुड़ा हुआ है। जायसवाल की तरह हम उसके लिए भी चीजों को जटिल नहीं बनाना चाहते हैं। वह अपनी बल्लेबाजी को बहुत अच्छी तरह से समझता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गिल जानता है कि बड़े स्कोर कैसे बनाए जाते हैं और वह पहले ऐसा कर चुका है। उसे केवल अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है।’’
रोहित ने यह सुझाव भी खारिज कर दिया कि पंत पर 2021 के अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने का दबाव है।
उन्होंने कहा, ‘‘पंत पर किसी तरह का दबाव नहीं है। उसने यहां अभी तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं। भारत में वह अच्छी फॉर्म में था। हमें दो या तीन टेस्ट मैच के आधार पर आकलन नहीं करना चाहिए। वह जानता है कि उसे क्या करना है।’’
रोहित ने इसके साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में कहा, ‘‘बुमराह के मामले में सबसे आसान तरीका यही होता है कि उसे किसी तरह की सलाह नहीं दी जाए। वह जानता है कि वह क्या कर रहा है और किस तरह से चीजों को आगे बढ़ाना है। वह चीजों को जटिल बनाने का प्रयास नहीं करता है तथा उन्हें सरल बनाए रखता है। वह अपने कौशल पर पूरा भरोसा रखता है।’’
sport, sports, sports news, sports news, sports news today, sports news in hindi, cricket, cricket news, cricket news today, hindi news, hindi news today, latest hindi news, latest news update, oxbig, oxbig news, oxbig news today, oxbig news hindi, hindi oxbig
English News