Bollywood Actress: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस सरोगेसी की मदद से बनीं मां, प्रेग्नेंसी को रखा सीक्रेट

Must Read

अब मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब कोई भी कपल पेरेंट्स बनने के सुख से वंचित नहीं रह सकता है। बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने पिछले कुछ सालों में सरोगेसी के जरिए अपने घर में बच्चों का स्वागत किया है। हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सरोगेसी से मां बनी थीं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 26 Aug 2024 02:05:35 PM (IST)

Updated Date: Mon, 26 Aug 2024 02:29:28 PM (IST)

शिल्पा शेट्टी, सनी लियोनी और गौरी खान की इंस्टाग्राम तस्वीरें।

HighLights

  1. प्रियंका-निक जोनस सेरोगेसी के जरिए ही माता-पिता बने हैं।
  2. फेमस अदाकारा सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।
  3. बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी सरोगेसी के जरिए हुई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Actress: हर कपल का सपना होता है कि जिंदगी के अगले पड़ाव में आगे बढ़े। ऐसे में माता-पिता बनना दुनिया के सबसे अलग अनुभव में से एक है, लेकिन कई बार कुछ लोगों को यह सुख नहीं मिल पाता है। आज के समय में कई सारी तकनीकें आ चुकी हैं, जिनकी मदद से किसी भी कपल को माता-पिता बनने का सुख मिल सकता है।

आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, इनमें प्रियंका चोपड़ा सनी लियोनी भी शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काफी फेमस है। फिलहाल प्रियंका विदेश में ही रह रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सरोगेसी के जरिए ही माता-पिता बने हैं। साल 2022 में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।

naidunia_image

गौरी खान

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम है। वे भी सरोगेसी के जरिए ही मां बनी हैं। शाहरुख खान और गौरी खान का तीसरा बेटा अबराम खान सरोगेसी के जरिए ही हुआ है। कपल के पहले दो बच्चों की बायोलॉजिकल मदर गौरी खान ही है।

naidunia_image

सनी लियोनी

बॉलीवुड की फेमस अदाकारा सनी लियोनी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस के तीन बच्चे हैं। उन्होंने साल 2017 में एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद साल 2018 में वे सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों की मां बनीं। एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं।

naidunia_image

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। काफी कम लोग ये बात जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी की बेटी सरोगेसी के जरिए हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा सरोगेसी के पहले कई मिसकैरेज से गुजर चुकी थीं। साथ ही वे ऑटोइम्यून बीमारी से भी पीड़ित थीं, जिसके कारण उन्होंने सरोगेसी को चुना।

naidunia_image

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -