Bhojpuri Actress: भोजपुरी एक्ट्रेसेस, जिन्होंने अपनी खूबसूरती के दम पर दूसरी इंडस्ट्री में भी मचाया धमाल

Must Read

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. कभी अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर, तो कभी अपने गानों को लेकर। लोकप्रियता के मामले में भोजपुरी की हसीनाएं बॉलीवुड को भी टक्कर देने में पीछे नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित रहगया हो, बल्कि देश-विदेश में इसके गाने सुर्खियों में रहते हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 28 Aug 2024 09:22:28 AM (IST)

Updated Date: Wed, 28 Aug 2024 10:08:58 AM (IST)

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इंस्टाग्राम तस्वीरें।

HighLights

  1. भोजपुरी एक्ट्रेस किसी भी मामले में कम नहीं हैं।
  2. कई एक्ट्रेसेस ने हर इंडस्ट्री में नाम कमाया है।
  3. आज हम आपके लिए उन्हीं एक्ट्रेस की लिस्ट लाए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bhojpuri Actress: बीते कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री का लोगों में काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिला है। सबसे ज्यादा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लोग भी इन्हें जमकर पसंद करते हैं। फिल्मों के साथ-साथ ये एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

naidunia_image

आज हम आपके लिए ऐसी एक्ट्रेसेस लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री से की, लेकिन वे आज हर इंडस्ट्री में फेमस है। इनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। आइए, जानते हैं कि वे एक्ट्रेस कौन सी हैं।

naidunia_image

नम्रता मल्ला

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हाॅट एक्ट्रेस मानी जाने वाली नम्रता मल्ला अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के लिए सबसे ज्यादा में रहती हैं। वे अपने गानों में बोल्ड सीन देने के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पर भी हाॅट फोटोज शेयर करती हैं। नम्रता को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जाता है।

naidunia_image

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भी भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री की नगीना कहा जाता है, क्योंकि वे काफी टैलेंटेड और खूबसूरत हैं। वे अपने भोजपुरी गानों से आग लगा देती हैं। इतना ही नहीं, फैंस भी उनके गानों को खूब पसंद करते हैं।

naidunia_image

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आम्रपाली दुबे का नाम न आए, ऐसा नहीं हो सकता। आम्रपाली दुबे के गाने भी काफी फेमस होते हैं। उनके हर गाने पर मिलियन व्यूज आते हैं। वे इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। अपनी हाॅट और बोल्ड अदाओं से वे लोगों का दिल जीतती रहती हैं।

naidunia_image

काजल राघवानी

काजल राघवानी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी सादगी के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस के लिए भी खूब फेमस हैं। इंडस्ट्री में पवन सिंह और उनकी जोड़ी खूब पसंद किया जाता है। काजल 16 साल की उम्र से ही इंडस्ट्री का हिस्सा है और अभी तक वे जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।

naidunia_image

मोनालिसा

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाने वाली मोनालिसा की हर अदा पर फैंस फिदा है। उनकी फिल्में और गानों को अलग रख दिया जाए, तो उनका सोशल मीडिया ही आग लगाने के लिए काफी है। वे भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी फेमस हैं। फैंस उनकी फोटोज का इंतजार करते रहते हैं।

naidunia_image

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -