स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर भारतीय के दिल में एक अलग ही जगह है। लंबी लड़ाई और कठिन संघर्ष के बाद भारत को आजादी मिली थी। बाॅलीवुड में भी अब तक देशभक्ति से जुड़े कई गाने बन चुके हैं। हम आपके लिए उन गानों की लिस्ट लाए हैं, जिन्हें सुनकर आपके मन में जोश भर जाएगा।
By Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 14 Aug 2024 12:27:59 PM (IST)
Updated Date: Wed, 14 Aug 2024 04:39:23 PM (IST)
HighLights
- इस बार देश की स्वतंत्रता को 78 साल पूरे होने जा रहे हैं।
- कुछ गानों को स्वतंत्रता दिवस पर खास बजाया जाता है।
- इस खास दिन पर देशभक्ति के गाने चार चांद लगा देते हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। 15 August Desh Bhakti Geet: 15 अगस्त के दिन देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन हर तरफ देशभक्ति से भरे गाने सुनाई देते हैं। स्कूलों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक इस जश्न की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
इस खास दिन पर देशभक्ति से भरे गाने चार चांद लगा देते हैं। हर किसी का दिन इन गानों को सुनकर देशभक्ति के जज्बे से भर जाता है। आज हम आपके लिए उन गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें सुनकर आप भी उत्साह से भर उठेंगे।
देशभक्ति से भरे गाने (Independence Day Songs)
आई लव माय इंडिया (परदेस)
‘आई लव माय’ इंडिया सॉन्ग एक बेहद ही फेमस सॉन्ग है। स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल प्रोग्राम में यह गाना जरूर सुनने को मिलता है। इस गाने में भारत और यहां की संस्कृति के बारे में दिखाया गया है। इसलिए गाना प्लेलिस्ट में जरूर ऐड करें।
नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें….
तेरी मिट्टी (केसरी)
‘तेरी मिट्टी’ सॉन्ग एक बेहद ही शानदार सॉन्ग है। यह फिल्म ‘केसरी’ का गाना है। इसे आप सुनेंगे, तो आप भी भावुक हो जाएंगे। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है और सिंगर बी प्राक ने इसे गाया है। गाने में हमें हमारी मिट्टी, हमारे देश के महत्व के बारे में बताया है। गाने की लिरिक्स में देश की मिट्टी के लिए कितने लोगों ने कुर्बानी दे दी इसके बारे में भी बताया गया है।
ऐ वतन (राजी)
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘राजी’’ का फेमस गाना ऐ वतन’ बहुत ही शानदार सॉन्ग है। इसे आप सुनेंगे, तो आप भी देश भक्ति में लीन हो जाएंगे। इसके गाने से यह पता लगता है कि हम चाहे कहीं भी चले जाएं, हमारा देश हमारे अंदर है और हमसे कभी अलग नहीं हो सकता। यह बेहद ही खूबसूरत गाना है। आप जितनी बार इसे सुनेंगे मन नहीं भरेगा, इसलिए अपनी प्लेलिस्ट में इसे जरूर शामिल करें।
छल्ला (उरी)
‘उरी’ फिल्म का गाना ‘छल्ला’ जोश और उत्साह को बढ़ाने वाला है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया है। आज भी यह गाना लोगों के दिलों में तूफान ला देता है। इतना ही नहीं, इसकी लिरिक्स और विजुअल्स भी काफी बेहतरीन हैं।
जय हो (स्लमडॉग मिलेनियर)
ए आर रहमान की आवाज में गया गया बेहतरीन गाना ‘जय हो’ आपको हर खास दिन पर सुनने को मिलेगा। यह ऑस्कर विनिंग गाना है, जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को आप सुनेंगे, तो देश भक्ति से भरपूर हो जाएंगे। स्कूल और कॉलेज में इस गाने पर ग्रुप डांस देखने को मिलते हैं।
ये जो देश है तेरा (स्वदेस)
ए आर रहमान का एक और मास्टरपीस गाना ‘यह जो देश है तेरा’ स्वदेस फिल्म का है। इस गाने में देशभक्ति की भावना आपके अंदर जोश जगा देगी। आपको इंडिपेंडेंस डे के दिन यह गाना जरूर सुनने को मिलेगा।
रंग दे बसंती (रंग दे बसंती)
फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का गाना ‘रंग दे बसंती’ बहुत ही खूबसूरत सॉन्ग है और एक बार फिर इस गाने में ए आर रहमान ने अपनी आवाज का जादू चलाया है। यह गाना मौज मस्ती के साथ हमारे देश की खूबसूरती को दिखाने वाला भी है। इसे आप सुनेंगे तो आपके अंदर भी जोश भर जाएगा। इस गाने को जितनी बार देखा जाए उतना कम है।
कंधों से मिलते हैं कंधे (लक्ष्य)
हर 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन ‘लक्ष्य’ फिल्म का गाना ‘कंधों से मिलते हैं कंधे’ आपको जरूर सुनने को मिलेगा। इस गाने को सुनते ही एक अलग-सा जोश जाग जाता है। यह गाना यह बताता है कि अगर हम एकजुट हो जाएं, तो हमारी ताकत के सामने कोई भी खड़ा नहीं हो सकता है। देशभक्ति गीत की लिस्ट में आप इस गाने को जरूर शामिल करें।
भारत हमको जान से प्यारा (रोजा)
‘रोजा’ फिल्म का गाना ‘भारत हमको जान से प्यार है’ बहुत ही मंत्रमुग्ध कर देने वाला गाना है। यह गाना साबित करता है कि यह देश हमारे लिए कितना अहमियत रखता है। देश के लिए जो हमारी भावना है, वह कितनी जरूरी है। इस गाने को हरिहरण ने अपनी आवाज दी है। वहीं, ए आर रहमान ने संगीत दिया है।
ऐसा देश है मेरा (वीर-जारा)
‘वीर-जारा’ का गाना ‘ऐसा देश है मेरा’ एक फेमस सॉन्ग है। एक हिंदुस्तानी लड़का और एक पाकिस्तानी लड़की को इस बेहतरीन गाने के जरिए देश की खूबसूरती दिखाई गई है। अगर किसी को अपने भारत देश का वर्णन करना है, तो इस गाने को जरूर दिखाना चाहिए। गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News