Sep 11, 2024
8:25 AM (IST)
इजरायल और हमास जंग पर बोलीं हैरिस
इजरायल और हमास के बीच गाजा में जारी जंग पर कमला हैरिस ने कहा कि इसे तुरंत खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इजरायल को खुद की रक्षा करने का अधिकार है लेकिन यह मायने रखता है कि वह ऐसा कैसे करता है। हैरिस ने युद्ध विराम के साथ ही गाजा के पुनर्निर्माण के लिए दो राज्य समाधान का आह्वान किया।
Sep 11, 2024
7:50 AM (IST)
अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते तो पुतिन कीव में बैठे होते- हैरिस
कमला हैरिस ने कहा कि अगर ट्रम्प सत्ता में आए तो यूक्रेन को छोड़ देंगे। कमला ने और कहा ट्रम्प की अध्यक्षता में पुतिन अभी कीव में बैठे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और नाटो सहयोगियों को खुशी है कि ट्रम्प अभी व्हाइट हाउस में नहीं हैं।
Sep 11, 2024
7:49 AM (IST)
रूस-यूक्रेन युद्ध रुके, जिंदगियां बचाना चाहता हूं- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि बाइडेन को पता नहीं है कि उनसे कैसे बात करनी है और वह उन्हें तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाने वाले हैं।
Sep 11, 2024
7:48 AM (IST)
दुनिया के नेता ट्रंप पर हंसते हैं- हैरिस
कमला हैरिस ने ट्रंप पर देश को वास्तविकता से भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मामले में कमजोर हैं और तानाशाह बनना चाहते हैं। कमला ने कहा कि तानाशाह चापलूसी और एहसान से उन्हें बरगला सकते हैं। कमला ने कहा कि मैं आपको बताने जा रही हूं कि मैंने उपराष्ट्रपति के रूप में दुनिया की यात्रा की है, संयुक्त राज्य अमेरिका और विश्व नेता डोनाल्ड ट्रम्प पर हंस रहे हैं।
Sep 11, 2024
7:47 AM (IST)
कमला इजरायल, अरब आबादी से नफरत करती है- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस पर “इज़राइल और अरब आबादी से नफरत करने का आरोप लगाया है। ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें सत्ता दी गई तो इज़राइल अब से दो साल के भीतर अस्तित्व में नहीं रहेगा और पूरा क्षेत्र बिखर जाएगा। ट्रम्प ने यह भी कहा उनके कार्यकाल में ईरान की हालत खराब थी लेकिन अब वे एक समृद्ध राष्ट्र हैं।
Sep 11, 2024
7:36 AM (IST)
मैं राष्ट्रपति होता तो जंग नहीं होती- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो रूस कभी यूक्रेन पर हमला नहीं करता। उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।’
Sep 11, 2024
7:35 AM (IST)
इजरायल को अपनी सुरक्षा का अधिकार- कमला हैरिस
कमला और ट्रंप की डिबेट का रुख इजरायल और हमास युद्ध की ओर हो गया है। हैरिस ने इजराइल पर हमास के 7 अक्टूबर के हमले पर बात की और कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हालाँकि, कमला ने तत्काल युद्धविराम का आग्रह किया। उन्होंने ईरान से इज़राइल की रक्षा करने की प्रतिज्ञा की लेकिन फिलिस्तीन के लिए दो-राज्य समाधान पर जोर दिया।
Sep 11, 2024
7:32 AM (IST)
ट्रंप ने 2020 चुनाव में बाइडेन से हार मानने से इनकार किया
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें 2020 में किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा प्राप्त सबसे अधिक वोट मिले और उन्होंने बाडेन के खिलाफ अपनी चुनावी हार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
Sep 11, 2024
7:30 AM (IST)
ट्रंप ने उनके खिलाफ केस को फर्जी बताया
डोनाल्ड ट्रंप ने डिबेट में बाइडेन प्रशासन के रिकॉर्ड की आलोचना की। इसके बाद कमला हैरिस ने ट्रंप की कानूनी समस्याओं का हवाला दिया। इस पर ट्रम्प ने जवाब दिया कि उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनके खिलाफ आरोपों को फर्जी मामला बताया।
Sep 11, 2024
7:28 AM (IST)
हैरिस ने ट्रंप पर हिंसक भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया
डिबेट में कमला हैरिस ने कहा कि जब कैपिटल हिल पर हमला हुआ तब वह वहीं थी। कमला ने कहा कि मैं निर्वाचित उपराष्ट्रपति थी। मैं सीनेटर भी थी। कमला ने कहा कि देश की राजधानी पर हमला करने के लिए एक हिंसक भीड़ को ट्रंप कसाया था।
Sep 11, 2024
7:26 AM (IST)
कैपिटल हमले पर सवाल, ट्रंप ने हैरिस को बॉर्डर जार कहा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल हमले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि नैंसी पेलोसी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण और देशभक्तिपूर्ण विरोध की वकालत की और हैरिस को बॉर्डर ज़ार कहते हुए चर्चा को अप्रवासन पर स्थानांतरित कर दिया।
Sep 11, 2024
7:24 AM (IST)
ट्रंप ने हैरिस को कट्टरपंथी वामपंथी लिबरल कहा
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस एक कट्टरपंथी वामपंथी लिबरल है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर कमला हैरिस सत्ता में आईं तो लोगों से बंदूकें ले लेंगी। इसके साथ ही अवैध एलियंस/अवैध अप्रवासियों को अमेरिका आने की अनुमति देंगी।
Sep 11, 2024
7:21 AM (IST)
कमला हैरिस से बार-बार नीतियों को बदलने पर सवाल
डिबेट में कमला हैरिस से स्वास्थ्य देखभाल और अप्रवासन जैसे मुद्दों पर उनके बार-बार बदलते रुख के बारे में सवाल किया गया। इस पर कमला ने कहा कि उनके मूल्य नहीं बदले हैं। कमला ने इसके बाद अपनी मध्यवर्गीय परवरिश पर प्रकाश डाला।
Sep 11, 2024
7:18 AM (IST)
ट्रंप विरोधियों के खिलाफ न्याय विभाग को हथियार बनाएंगे- कमला हैरिस
कमला हैरिस ने दावा किया कि अगर ट्रम्प सत्ता में आए तो अमेरिकी न्याय विभाग को अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हथियार बना देंगे। वहीं, ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बाइडेन प्रशासन है जिसने विभाग को हथियार बना लिया है।
Sep 11, 2024
7:17 AM (IST)
हैरिस ने अमेरिका में अपराधियों, ड्रग डीलरों और आतंकवादियों आने दिया- ट्रंप
ट्रंप ने आप्रवासन नीति को लेकर कमला हैरिस पर हमला किया और कहा कि कमला ने देश में “आतंकवादियों, ड्रग डीलरों और अपराधियों को आने की अनुमति दी है और देश के ताने-बाने को नष्ट कर दिया है। उन्होंने अमेरिका की स्थिति को वेनेजुएला ऑन स्टेरॉयड कहा।
Sep 11, 2024
7:15 AM (IST)
पालतू जानवरों को खा रहे अप्रवासी- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रम्प ने डिबेट में दावा किया कि लाखों आप्रवासी स्प्रिंगफील्ड, ओहियो में पालतू जानवरों को खा रहे हैं। इस पर कमला हैरिस ने हंसते हुए जवाब दिया। डिबेट के मॉडरेटर ने ट्रम्प के दावों का खंडन किया और कहा कि ओहियो में पालतू जानवरों को नुकसान नहीं पहुँचाया गया है।
Sep 11, 2024
7:13 AM (IST)
ट्रंप ने की सीमा सुरक्षा बिल की हत्या- कमला हैरिस
बहस का मुद्दा प्रवासन की ओर हो गया है। कमला हैरिस ने कहा कि बाइडेन प्रशासन एक सीमा सुरक्षा विधेयक लेकर आया जो फेंटेनाइल जैसी दवाओं को आने से रोक देगा और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों पर दंड लागू करेगा। कमला ने ट्रंप पर बिल को खत्म करने का आरोप लगाया।
Sep 11, 2024
7:09 AM (IST)
अबॉर्शन प्रतिबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस के आरोपों को सरासर झूठ बताया और कहा कि वह राष्ट्रीय गर्भपात प्रतिबंध पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस बारे में अपने साथी जेडी वेंस से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राज्यों पर छोड़ देना चाहिए।
Sep 11, 2024
7:08 AM (IST)
ट्रंप ये न बताएं कि महिलाएं अपने शरीर के साथ क्या करें कमला
कमला हैरिस ने कहा कि सरकार और डोनाल्ड ट्रंप को महिलाओं को यह नहीं बताना चाहिए कि उन्हें अपने शरीर के साथ क्या करना है। उन्होंने अबॉर्शन के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा से वंचित किए जाने के खतरों को भी उठाया और दावा किया कि अगर ट्रम्प सत्ता में आए तो राष्ट्रीय अबॉर्शन प्रतिबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।
Sep 11, 2024
7:06 AM (IST)
अबॉर्शन के मामले पर ट्रंप ने कमला को घेरा
डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन प्रशासन पर अबॉर्शन के अब समाप्त हो चुके संवैधानिक अधिकार- रो vs वेड को वापस लाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने हैरिस द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए टिम वाल्ज़ पर हमला करते हुए दावा किया कि उन्होंने कहा था कि 9वें महीने में गर्भपात ठीक है।
Sep 11, 2024
7:04 AM (IST)
कमला हैरिस मार्क्सवादी हैं- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को मार्क्सवादी बताया है और कहा है कि बाइडेन पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि वह एक मार्क्सवादी हैं, हर कोई जानता है कि वह एक मार्क्सवादी हैं।
Sep 11, 2024
7:02 AM (IST)
ट्रंप ने अमेरिका को बेच दिया- कमला हैरिस
कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कंप्यूटर चिप्स बेचने की अनुमति देकर और शी जिनपिंग को धन्यवाद देकर अमेरिका को बेच दिया।
Sep 11, 2024
7:02 AM (IST)
चीन से वापस लाएंगे बड़ी रकम- डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन पर अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया और उनकी आलोचना करते हुए कहा कि चीन अमेरिका को धोखा दे रहा है। ट्रंप ने याद दिलाया कि उन्होंने 50 अरब डॉलर के चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाया था।
Sep 11, 2024
6:59 AM (IST)
बाइडेन की नकल कर रही हैं हैरिस- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस के पास अर्थव्यवस्था के लिए अपनी कोई योजना नहीं है। कमला हैरिस ने बस राष्ट्रपति जो बाइडेन की योजना की खुलेआम नकल की है।
Sep 11, 2024
6:59 AM (IST)
ट्रंप के पास लोगों के लिए कोई योजना नहीं: हैरिस
कमला हैरिस ने डिबेट में कहा कि ट्रम्प खुद का बचाव करने में अधिक रुचि रखते हैं। हैरिस ने ये भी कहा कि 16 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने ट्रम्प की आर्थिक योजना की आलोचना की है।
Sep 11, 2024
6:52 AM (IST)
टैक्स में कमी के साथ अच्छी अर्थव्यवस्था का वादा- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रम्प ने करों में कटौती करने और एक अच्छी अर्थव्यवस्था बनाने का वादा किया। उन्होंने प्रोजेक्ट 2025 के साथ कुछ भी करने से इनकार किया। ट्रम्प ने कहा कि हमने कोविड-19 महामारी के साथ अभूतपूर्व काम किया, किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा। उन्होंने कई नौकरियाँ पैदा करने का श्रेय भी लिया।
Sep 11, 2024
6:50 AM (IST)
ट्रंप महामंदी के बाद सबसे खराब अर्थव्यवस्था छोड़ गए- कमला हैरिस
डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि ट्रम्प ने बाइडेन प्रशासन को महामंदी के बाद सबसे खराब अर्थव्यवस्था, सबसे खराब सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा और लोकतंत्र पर सबसे खराब हमले के साथ छोड़ा था।
Sep 11, 2024
6:49 AM (IST)
अमेरिका में मुद्रास्फीति इतिहास में सबसे खराब- ट्रंप
पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कही है कि संभवत देश के इतिहास में सबसे खराब मुद्रास्फीति अभी चल रही है। इसके लिए ट्रंप ने हैरिस की आलोचना की। ट्रंप ने आप्रवासन संकट पर भी बात की जिसके कारण नौकरियों की कमी हो गई है और शहर पर कब्जा हो गया है। ट्रंप ने कहा कि ये वे लोग हैं जिनका नेतृत्व कमला और बाइडेन ने हमारे देश में किया और वे हमारे देश को नष्ट कर रहे हैं।
Sep 11, 2024
6:48 AM (IST)
अवसर वाली अर्थव्यवस्था पर होगा जोर- कमला हैरिस
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कर कटौती बढ़ाने की बात कही है। हैरिस ने कहा कि वह एकमात्र व्यक्ति थीं जिनके पास अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए योजना थी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने केवल बड़े व्यवसायों के लिए कर कटौती की योजना बनाई है।
Sep 11, 2024
6:44 AM (IST)
ट्रंप और हैरिस के बीच डिबेट शुरू
डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप मंच पर पहुंच गए हैं और दोनों ने हाथ मिलाया है। दोनों की डिबेट शुरू हो गई है।
Sep 11, 2024
6:42 AM (IST)
वेन्यू के बाहर इजराइल-हमास युद्ध का विरोध
फिलाडेल्फिया में जहां ट्रंप और हैरिस की बहस हो रही है वहां वेन्यू के बाहर में प्रदर्शनकारी इज़राइल-हमास युद्ध का विरोध कर रहे हैं। सैकड़ों लोग सड़कों पर खड़े होकर नारे लगा रहे हैं।
Sep 11, 2024
6:41 AM (IST)
गाजा, यूक्रेन बहस के प्रमुख मुद्दे होंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की बहस मुख्य रूप से गाजा और यूक्रेन में चल रहे युद्धों पर केंद्रित होने की संभावना है, क्योंकि हैरिस का अभियान हमास के खिलाफ इजरायल को उनके निरंतर समर्थन को लेकर संदेह में है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, जो पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति पर बहुत अधिक निर्भर हैं, उनका जिक्र भी इस बहस में शामिल होने की उम्मीद है।
Sep 11, 2024
6:34 AM (IST)
कमला और ट्रंप की पहली डिबेट
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ये पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी। आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बहस हुई थी लेकिन बाइडेन इस बहस के बाद रेस से बाहर हो गए थे।