गुजरात में ऑनर किलिंग, रमजा से शादी करने पर हिंदू युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Must Read

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में ऑनर किलिंग की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। देवभूमि द्वारका जिले में मुस्लिम युवती से शादी करने पर एक 24 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या कर दी गई।

Krishna Bihari Singh पीटीआई, देवभूमि द्वारकाMon, 5 Aug 2024 03:36 PM
share Share

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवभूमि द्वारका जिले में मुस्लिम युवती से शादी करने पर एक 24 वर्षीय हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्या को महिला के रिश्तेदारों ने अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को भानवड़ तालुका के शेधाखाई गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के सिलसिले में महिला के भाइयों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उपाधीक्षक हार्दिक प्रजापति ने बताया कि पीड़ित याग्निक दुधरेजिया की हत्या उसकी पत्नी रमजा के रिश्तेदारों ने की। आरोपी इस अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ थे। प्राथमिकी के अनुसार, शेधाखाई निवासी याग्निक दुधरेजिया को उसी गांव के मुस्लिम परिवार की रमजा से प्यार हो गया। इसके बाद याग्निक ने रमजा के परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर कोर्ट में शादी कर ली। 

जून में एक बच्ची के जन्म के बाद दोनों गांव लौट आए। रमजा के परिवार ने इस शादी को अस्वीकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को दुधरेजिया अपने दोस्त हरदीप सिंह वजुभा के साथ घर से निकला था। इसी दौरान रमजा के रिश्तेदारों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने कथित तौर याग्निक दुधरेजिया पर लोहे के पाइप, कुल्हाड़ी और चाकुओं से हमला कर दिया। 

इस हमले में याग्निक दुधरेजिया गंभीर रूप से घायल हो गया। दुधरेजिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जामनगर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टरों ने याग्निक दुधरेजिया को मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर भानवड़ पुलिस स्टेशन में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद देथा, सलीम देथा, जुमा देथा, अहमद देथा, उस्मान मूसा और होथी कसम के रूप में हुई है।

crime, crime news, crime news today, crime update, hindi crime news, hindi news, hindi news today, hindi news, oxbig news today, hindi, oxbig, oxbig news today, crime update, gangster, lawrence bishnoi, gangster news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -