आनंदपुरी थाना पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के दौरान आंध्र प्रदेश से फर्जी डिग्री लाकर स्वयं का चयन कराने के एक प्रकरण में चयनित महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने आंध्रप्रदेश की एक संस्था से डिग्री लाकर चयन प्रक्रिया के दौरान पेश की थी।
Trending Videos
आनंदपुरी थाना अधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि सीता पत्नि कांतिलाल सिंघाड़ा निवासी नाना भुखिया ने एक इस्तगासा न्यायालय आनन्दपुरी में पेश किया था। इसमें बताया था कि ग्राम नाना भुखिया स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त होने से भर्ती निकली थी। यह भर्ती बाल विकास परियोजना कार्यालय आनन्दपुरी द्वारा आयोजित की गई थी। भर्ती में सीता के साथ ही अंजना पत्नि शांतिलाल सिंघाड़ा एवं अन्य ने आवेदन किया था। पद पर अंजना का चयन हुआ था। अंजना ने आंधप्रदेश राज्य से जारी ए.एन.एम. की फर्जी डिग्री का प्रयोग कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। इस इस्तगासे पर पुलिस थाना आनन्दपुरी ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया।
ये भी पढ़ें- झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, कई मार्ग बंद, डबल अलर्ट जारी
ग्रेडिंग के आधार पर भर्ती
प्रकरण में बागीदौरा पुलिस उपाधीक्षक संदीप शक्तावत के निर्देश पर थानाधिकारी ने पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने अनुसंधान में पाया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती ग्रेडिंग के आधार पर हुई थी। जिसमें अंजना के सर्वाधिक 11 अंक आए थे, जबकि सीता के 8 अंक आए थे। भर्ती में विशेष योग्यता के तौर पर अंजना ने ए.एन.एन. की डिग्री प्रस्तुत की थी, जिससे उसे 3 अंक अतिरिक्त मिले। उक्त 3 अंक नहीं मिलने पर अंजना और सीता के सामान 8 – 8 अंक होते। उम्र के अनुसार सीता का चयन होकर नियुक्ति मिलती।
सत्यापन में फर्जी निकली डिग्री
मामले में पुलिस ने बाल विकास परियोजना कार्यालय आनन्दपुरी एवं ग्राम पंचायत सेरानगला से दस्तावेज प्राप्त किए। अंजना की आंधप्रदेश की ए.एन.एम. की डिग्री की जांच के लिए टीम भेजी। पुलिस टीम ने जॉईंट डायरेक्टर, कमिश्नर ऑफ हेल्थ एण्ड फेमिली वेलफेयर अमरावती (आंध्रप्रदेश) से अंजना की ए.एन.एम. (हेल्थ वर्कर) की डिग्री का सत्यापन करवाया तो वह फर्जी होना पाई गई। इस पर अनुसंधान में जुर्म प्रमाणित होने पर पुलिस ने अंजना पत्नी शान्तिलाल सिंघाडा निवासी नाना भुखिया को गिरफ्तार किया। पुलिस अब अंजना से पूछताछ कर फर्जी डिग्री जारी करने वालों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।
rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network