Hindi Panchang 20 May 2025: 20 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन ज्येष्ठ माह की कालाष्टमी है जो काल भैरव को समर्पित है. इस दिन इंद्र, द्विपुष्कर योग और धनिष्ठा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.
20 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 20 May 2025)
तिथि | सप्तमी (19 मई 2025, सुबह 6.11 – 20 मई 2025, सुबह 5.11, इसके बाद अष्टमी शुरू) |
वार | मंगलवार |
नक्षत्र | धनिष्ठा |
योग | इंद्र, द्विपुष्कर योग |
सूर्योदय | सुबह 5.28 |
सूर्यास्त | शाम 7.08 |
चंद्रोदय | प्रात: 1.19 |
चंद्रोस्त | सुबह 11.24 |
चंद्र राशि | मकर |
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) | दोपहर 3.43 – शाम 5.45 |
यमगण्ड काल | सुबह 8.53 – सुबह 10.35 |
गुलिक काल | दोपहर 12.18 – दोपहर 2.00 |
आडल योग | रात 7.32 – सुबह 5.27, 21 मई |
पंचक | सुबह 6.11 – शाम 6.05 |
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): आज से पंचक शुरू हो रहे हैं, पंचक के पांच दिन शुभ कार्य नहीं करना चाहिए मान्यता है इससे उसमें सफलता मिलने की संभावना कम होती है और हानि के योग बनते हैं.
स्नान-दान महायोग: इस दिन कालाष्टमी है ऐसे में जरुरतमंदों को जलेबी खिलाएं इससे बाबा भैरव प्रसन्न होते हैं. कालाष्टमी पर काली चीजों का दान करना भी शुभ होता है लेकिन ये पर्व इस बार मंगलवार को है और मंगलवार के दिन काली चीजों का दान करने से मंगल के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ते हैं.
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 20 May 2025)
सूर्य | वृषभ |
चंद्रमा | मकर |
मंगल | कर्क |
बुध | मेष |
गुरु | मिथुन |
शुक्र | मीन |
शनि | मीन |
राहु | कुंभ |
केतु | सिंह |
कालाष्टमी का विशेष महत्व (Significance)
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कालाष्टमी काल भैरव का पर्व है और बाबा भैरव की पूजा-पाठ, दान-पुण्य आदि करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
क्या करें: (Kya Kare)
- कालाष्टमी के दिन सवा सौ ग्राम साबुत उड़द काल भैरव के मंदिर में चढ़ाएं. इसके बाद इन्हीं में से 11 उड़द के दाने एक काले कपड़े में बांधकर अपने कार्यस्थल पर तिजोरी में रख दें. मान्यता है इससे बिजनेस में विस्तार होता है.
क्या न करें: (Kya Nahi Kare
- कालाष्टमी के दिन मांसाहार, तामसिक या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.
- कालाष्टमी के दिन किसी का अनादर नहीं करना चाहिए.
- कालाष्टमी के दिन किसी से भी झूठ बोलना नहीं चाहिए
FAQs: 20 मई 2025
- Q.कौन सा योग बन रहा है ?
इंद्र और द्विपुष्कर योग बन रहा है, जो बेहद शुभ माना गया है. - Q. कौन-कौन से कार्य सफल रहेंगे?
कालाष्टमी के दिन से पंचक शुरू हो रहे हैं ऐसे में पांच दिन शुभ कार्य वर्जित होते हैं.
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर इन 3 राशियों की रहेगी मौज, राहु-केतु और शुक्र देंगे बंपर लाभ
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News