Samsung Galaxy S25 FE का सेल्फी कैमरा होगा अपग्रेड! लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल

Must Read

Image Source : FILE
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE (प्रतीकात्मक)

Samsung Galaxy S25 FE को आने वाले कुछ सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के इस फैन एडिशन (FE) मॉडल के सेल्फी कैमरा में इस बार अपग्रेड देखने को मिल सकता है। यह फोन 10MP की बजाय 12MP के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

सेल्फी कैमरा होगा अपग्रेड

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 2020 में अपना पहला FE मॉडल Galaxy S20 FE लॉन्च किया था। इसके बाद वाले मॉडल यानी Galaxy S21 FE में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया था। हालांकि, बाद में कंपनी ने Galaxy S22 FE को 10MP कैमरा के साथ पेश किया था। इसके बाद से लॉन्च हुए सभी मॉडल में कंपनी ने 10MP का ही सेल्फी कैमरा दिया है। ऐसे में एक बार फिर से सैमसंग के इस फैन एडिशन के सेल्फी कैमरा में अपग्रेड मिलने की संभावना है।

Galaxy S25 सीरीज में सैमसंग ने अब तक चार मॉडल इस साल लॉन्च किए हैं। सैमसंग के ये फोन Galaxy S25, Galaxy S25 Plus, Galaxy 25 Ultra और Galaxy S25 Edge के नाम से आ चुके हैं। सैमसंग ने इस साल पहली बार Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया है। अगले साल से यह फोन Plus वाले मॉडल को रिप्लेस कर सकता है। वहीं, Samsung Galaxy S25 FE में भी इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स (संभावित)

सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite या Exynos के फ्लैगशिप प्रोसेसर Exynos 2400e के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें 12GB रैम और 256GB/512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा।

इसमें 4,900mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन को अगस्त या सितंबर में लॉन्च कर सकता है। इसे 649.99 डॉलर यानी लगभ 55,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।

tech news, technology news, hindi tech news, tech news hindi, hindi news today, tech hindi news today, hindi news , latest news hindi, breaking news, oxbig hindi news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -