रेड 2 ने 14वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Raid 2 Box office collection Day 14)
फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख को भी खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, फिल्म में वाणी कपूर की भी अलग भूमिका दिखाई है। फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही तमाम फिल्मों के बीच ‘रेड 2’ का डंका बज रहा है। यहां तक दर्शक इसे देखने के लिए नॉन हॉलीडे में भी खींचे चले आ रहे हैं। वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म रेड 2 ने दूसरे बुधवार यानी 14 मई रिलीज के 14वें दिन बेहद कम 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 133.45 करोड़ रुपये हो गई है। कम कमाई के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस की सिकंदर बन गई है।
वीकडेज में भी तूफानी कमाई कर रही रेड 2, इतिहास रचने से है चंद कदम दूर
रेड 2 ने घटती कमाई के बावजूद रचा इतिहास (Raid 2 Create History)
फिल्म रेड 2 ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को पीछे छोड़कर इस साल की दूसरी सुपरहिट फिल्म बन गई है। दरअसल स्काई फोर्स का भारत में नेट कलेक्शन 131.44 करोड़ था और रेड 2 इससे आगे निकल गई है और अब तक 133 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 19.25 करोड़ रुपये |
Day 2 | 12 करोड़ रुपये |
Day 3 | 18 करोड़ रुपये |
Day 4 | 22 करोड़ रुपये |
Day 5 | 7.75 करोड़ रुपये |
Day 6 | 6.75 करोड़ रुपये |
Day 7 | 4.75 करोड़ रुपये |
Day 8 | 5.15 करोड़ रुपये |
Day 9 | 5 करोड़ रुपये |
Day 10 | 8.25 करोड़ रुपये |
Day 11 | 11.75 करोड़ रुपये |
Day 12 | 5 करोड़ रुपये |
Day 13 | 4.25 करोड़ रुपये |
Day 14 | 3.35 करोड़ रुपये |
Total | 133.45 करोड़ रुपये |
रेड 2 अक्षय की स्काई फोर्स को पछाड़कर दूसरी हिट फिल्म बनी (Raid 2 150 Crore Club Entry Soon)
‘रेड 2’ ने रिलीज के 14 दिनों में 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है अब ये 150 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है। उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी और ये इस मील के पत्थर को भी पार कर जाएगी। बता दें, फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। ये फिल्म साल 2018 में आई रेड का सीक्वल है। रेड उस समय ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब रेड 2 ने भी खुद को हिट फिल्मों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News