परिजनों को फोन कर कहा- मर रहा हूं और फोन किनारे रख कूद गया तालाब में | youth suicide by jumping into Kolayat Sarovar in Bikaner

Must Read

घरवालों ने फोन में पानी में गिरने की आवाज सुनी, तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दौड़ कर कपिल सरोवर तालाब पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गोताखोर रमन शर्मा की मदद से युवक को बाहर निकलवाया गया। अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिजली घर के पीछे वार्ड नंबर 13 निवासी गोवर्धनराम (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। सोमवार रात को भी उसने शराब पी रखी थी। रात करीब एक बजे घर से झगड़ा करके निकल गया। बाद में कपिल सरोवर पहुंच कर अपने भाई को फोन किया था। यह भी पढ़ें डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत, मामा की शादी में आए थे ऐसे पता चला गोवर्धन के फोन करने के बाद परिजन कपिल सरोवर घाट पहुंचे और पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी को चेक किया। तब एक युवक बाइक पर घाट की तरफ आता तो दिखाई दिया, लेकिन वापस जाते हुए नहीं दिखा। बाद में घाट के पास उसके कपड़े, मोबाइल व बाइक बरामद हुई। गोताखोर ने तलाशा, तब युवक का शव मिल गया। गोवर्धन अविवाहित था। हालांकि, हाल ही उसकी सगाई जरूर हुई थी।

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -