Khelo India Youth Games: सुहानी ने बिहार के लिए पदक खाता खोला, राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने दोहरा स्वर्ण जीता

Must Read

राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के साइक्लिंग मुकाबलों के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 18 वर्षीय हर्षिता ने 500 मीटर टाइम ट्रायल और 7.5 किमी स्क्रैच रेस में दबदबे के साथ जीत हासिल की। हर्षिता, जिन्होंने 2025 जूनियर ट्रैक एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीते थे और टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप में जगह बनाई थी, ने 500 मीटर टाइम ट्रायल में 38.631 सेकंड का समय निकालकर महाराष्ट्र की आकांक्षा म्हात्रे (38.742) और तमिलनाडु की एस थबीथा (39.454) को पीछे छोड़ा।

दिन की शुरुआत में, हर्षिता ने 7.5 किमी स्क्रैच रेस में 11:50.973 के समय के साथ बिहार की सुहानी कुमारी को पछाड़ते हुए पहला स्वर्ण पदक जीता। सुहानी ने 11:51.558 में रजत और म्हात्रे ने 11:51.649 में कांस्य पदक जीता। हर्षिता ने पदक वितरण के बाद कहा, “मैं अपने चचेरे भाई आदित्य जाखड़ के साथ स्वर्ण जीतकर खुश हूं।” मेजबान बिहार ने सुहानी कुमारी की 7.5 किमी स्क्रैच रेस में रजत और टीम स्प्रिंट में दूसरा रजत जीतकर पदक खाता खोला। टीम में अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी और सुहानी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें: मां एसपी…और बेटा तीरंदाजी में स्वर्ण पर निशाना साधने को तैयार, जानें किससे हुए प्रेरित

सुहानी (17) ने कहा, “पहले दिन बिहार के लिए दो पदक जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे खुशी है कि मैंने हमारे खाते की शुरुआत की। हमारी जीत सभी को प्रेरित करे। हमने अच्छी ट्रेनिंग की और प्रतियोगी बहुत अच्छे हैं। उनके साथ खेलना नया अनुभव है।”

परिणाम (लड़के)

टाइम ट्रायल (1000 मीटर):

आदित्य जाखड़ (राजस्थान) 1:06.675

2. साहिब प्रताप सिंह सरकारिया (राजस्थान) 1:08.644

जी साई चरण यादव (तेलंगाना) 1:09.056

स्क्रैच रेस (10 किमी):

सिद्धेश सरजेराव घोरफड़े (महाराष्ट्र) 13:26.584

महावीर सारण (राजस्थान) 13:26.601

थौनाओजम ज्ञानंता सिंह (मणिपुर) 13:27.933

टीम स्प्रिंट (3 लैप) (फाइनल)

झारखंड (अर्जुन कुमार, निखिल लोहरा, बिकाश उरांव) 48.868 ने मणिपुर (कोंथौजम लांचेनबा सिंह, थौनाओजम ज्ञानंता सिंह, हुईड्रोम सूरज सिंह) 50.156 को हराया; कांस्य: अंडमान-निकोबार (माइकल, रोनी माइसलाप, चेम्बरलाइन) 50.471 ने राजस्थान (दिनेश गट, आदित्य जाखड़, ओमप्रकाश गट) 50.648 को हराया।

लड़कियां

टाइम ट्रायल (500 मीटर):

हर्षिता जाखड़ (राजस्थान) 38.631

आकांक्षा म्हात्रे (महाराष्ट्र) 38.742

एस थबीथा (तमिलनाडु) 39.454

स्क्रैच रेस (7.5 किमी):

हर्षिता जाखड़ (राजस्थान) 11:50.973

सुहानी कुमारी (बिहार) 11:51.558

आकांक्षा म्हात्रे (महाराष्ट्र) 11:51.649

टीम स्प्रिंट (3 लैप) (फाइनल)

झारखंड (सबिना कुमारी, संजू कुमारी, सिंधु लता हेम्ब्रम) 56.283 ने बिहार (अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी, सुहानी कुमारी) 57.606 को हराया; कांस्य: तमिलनाडु (जयज्योत्सना, जे निरलमाथी, एस थबीथा) 57.614 ने महाराष्ट्र (आकांक्षा म्हात्रे, श्रावणी कसर, असावरी अनिल राजमाने) 58.069 को हराया।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -