नई दिल्ली. विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट और वीजा दो अहम दस्तावेजों की जरूरत होती है. पासपोर्ट तो देश में बनकर तैयार हो जाता है लेकिन वीजा हर बार वह देश देता है जहां आप जाना चाहते हैं. अक्सर, वीजा नहीं मिलने से लोग विदेश यात्रा नहीं कर पाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं 58 देश ऐसे हैं जहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं लगती है. हालांकि, किसी देश में वीजा-फ्री ट्रैवल करने का विशेषाधिकार काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास कितना मजबूत पासपोर्ट है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, 2025 में भारत की पासपोर्ट रैंकिंग गिरकर 81 हो जाएगी, जिससे भारतीय नागरिकों को दुनिया भर के देशों में सीमित वीज़ा-मुक्त पहुँच मिल सकेगी. 2024 में भारत की रैंकिंग 80 थी.
अमेरिका, ब्रिटेन को छोड़कर कई देश
भारतीय नागरिकों को यूरोपीय देशों, अमेरिका या यूनाइटेड किंगडम जैसे मुल्कों में जाने के लिए वीज़ा हासिल करने की आवश्यकता हो सकती है. हालांकि, 58 देश ऐसे हैं जहाँ भारतीय बिना किसी वीज़ा के जा सकते हैं, जहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा होती है. इन डेस्टिनेशन में इंडोनेशिया और मॉरीशस जैसे कुछ बेहद लोकप्रिय और पर्यटन स्थल वाले देश शामिल हैं.
इसके अलावा, लाओस, फिजी, मेडागास्कर समेत कई देश भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इस सूची में कई अफ्रीकी देश जैसे- केन्या और जिम्बाब्वे भी शामिल हैं, जो वाइल्ड लाइफ के लिए जाने जाते हैं, और ये देश भारतीयों के लिए वीजा-फ्री ट्रैवल के लिए उपलब्ध हैं. वहीं, ओशिनिया, फिजी, माइक्रोनेशिया, पलाऊ द्वीप, वानुअतु जैसे देश जाने के लिए भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती है.
ये रही पूरी लिस्ट
भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देशों में अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स, बुस्र्न्दी, कंबोडिया, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप, कुक आइलैंड्स, जिबूरी, डोमिनिका, इथियोपिया, फ़िजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाखस्तान, केन्या, किरिबाती, लाओस, मकाओ (चीन का स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव एरिया), मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मार्शल द्वीपसमूह, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, मोंटेसेराट, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, नामिबिया, नेपाल, नियू, पलाउ द्वीप, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालु, वानुआतु और जिम्बाब्वे शामिल हैं.
stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news
English News