Aaj Ka Panchang 30 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 30 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया और बुधवार है. अक्षत तृतीया की रात को हल्दी की पांच गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है और धन में बरकत होती है. इस दिन सुबह शुभ मुहूर्त में सोना, घी, जौ, दक्षिणावर्ती शंख, कौड़ी, नमक इनमें से कोई भी चीज खरीदें. मान्यता है इससे धन लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
जरूरतमंद व्यक्ति को जल से भरे घड़ा कलश, सत्तू, चावल, गेहूं, घी, गुड़, कपड़े और शर्बत आदि का दान करें. शाम को घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर घी का दीपक लगाएं. इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 30 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).
आज का पंचांग,30 अप्रैल 2025 (Panchang 30 April 2025)
तिथि | तृतीया (29 अप्रैल 2025, शाम 5.31 – 30 अप्रैल 2025, दोपहर 2.12) |
पक्ष | शुक्ल |
वार | बुधवार |
नक्षत्र | रोहिणी |
योग | शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग |
राहुकाल | दोपहर 12.18 – दोपहर 1.58 |
सूर्योदय | सुबह 6.15 – शाम 6.37 |
चंद्रोदय | सुबह 7.22 – रात 10.14, 1 मई |
दिशा शूल | उत्तर |
चंद्र राशि | वृषभ |
सूर्य राशि | मेष |
शुभ मुहूर्त, 30 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 30 April 2025)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 5.13 – सुबह 06.01 |
अभिजित मुहूर्त | कोई नहीं |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 6.24 – शाम 6.49 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16 |
अमृत काल मुहूर्त | दोपहर 1.26 – दोपहर 2.14 |
निशिता काल मुहूर्त | रात 12.04 – प्रात: 12.52, 1 मई |
30 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – सुबह 7.21 – सुबह 9.00
- विडाल योग – सुबह 5.41 – शाम 4.18
- गुलिक काल – सुबह 10.39 – दोपहर 12.18
- भद्रा काल – प्रात: 12.43 – सुबह 5.40, 1 मई
Ketu Gochar 2025: केतु का गोचर किन राशियों के लिए ला रहा बुरा समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News