Rajasthan News: तनाव के बीच जोधपुर सीमा पर सुरक्षा का जायजा, बीएसएफ और पुलिस का साझा अभियान शुरू

Must Read

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जोधपुर संभाग से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालातों का जायजा लेने के लिए बीएसएफ आईजी एम.एल. गर्ग और जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने दौरा किया।

आईजी विकास कुमार ने हाई अलर्ट को देखते हुए जोधपुर रेंज के पश्चिमी जिलों का निरीक्षण किया, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हुए हैं। सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा की तैयारियों को लेकर यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण रहा।

दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में आईजी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस बल ने सैन्य बलों के साथ मिलकर बॉर्डर एरिया में व्यापक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें विशेष रूप से बांग्लादेशी और अन्य देशों के संदिग्ध घुसपैठियों की जांच कर रही हैं। यह अभियान कल से प्रारंभ हो चुका है।

पढ़ें: डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी था शामिल

उन्होंने बताया कि शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी विस्थापितों को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ऐसे विस्थापितों को अटारी बॉर्डर के माध्यम से पाकिस्तान भेजा गया है। वहीं, लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रहे लोगों के खिलाफ फिलहाल किसी प्रकार की तत्कालीन कार्रवाई नहीं की जा रही है, भले ही उनके वीजा मामलों में कानूनी अड़चनें हों।

आईजी विकास कुमार ने कहा कि जवानों के हौसले को बढ़ाने के प्रयास भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तन पर खाकी है तो हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान उन्हें कई ऐसे लोग मिले जो 1965 और 1971 के युद्ध के साक्षी रहे हैं। आज भी उनके हौसले बुलंद हैं, जिससे स्पष्ट है कि भारत पूरी तरह सुरक्षित है। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर भी उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -