43 मुख्य सड़कें स्वीकृतनगर निगम आयुक्त मनीष मयंक ने बताया कि निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में 43 मुख्य सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इनमें से चार कार्य पूर्ण हो गए हैं। वहीं तीस प्रगतिरत हैं। वहीं लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से 20 किलोमीटर सड़कों का पेंचवर्क कार्य करवाया गया है। बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बीडीए द्वारा 31 किलोमीटर क्षेत्र में पेंचवर्क करवा दिया गया है तथा 18 किलोमीटर में यह कार्य प्रगतिरत है। इनके अलावा 13 किलोमीटर क्षेत्र में नई सड़कों के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें जयनारायण व्यास कॉलोनी की मुख्य सड़क शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीडीए द्वारा लगभग छह करोड़ रुपए के कार्य करवाए जा रहे हैं। इनमें जेएनवी के अलावा अन्त्योदय नगर और अशोक नगर आदि की सड़कें भी शामिल हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओ. पी. मंडार ने बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए की लागत से मिसिंग लिंक-नॉन पेचेबल सड़कों का कार्य करवाया जाना है। इसके तहत बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 15 करोड़ रुपए के 82 एवं बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए के 56 कार्यों के प्रस्ताव प्रेषित कर दिए गए हैं। इसी प्रकार बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में 18 करोड़ रुपए के 43 कार्य स्वीकृत थे। इनमें से बीकानेर पूर्व विधानसभा में 8 करोड से 16 कार्य स्वीकृत हुए। इनमें से 12 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। एक कार्य प्रगतिरत है। इसी प्रकार बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 10 करोड़ रुपए के 27 कार्य स्वीकृत थे। इनमें से 13 कार्य पूर्ण कर दिए गए हैं। सात कार्य प्रगतिरत हैं एवं 7 कार्य शुरु होने शेष हैं।
india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi
ENGLISH NEWS
बरसात से पूर्व हो जाए सड़क निर्माण और दुरुस्तीकरण से जुड़े सभी कार्य

- Advertisement -