229 करोड़ का प्रीमियम वसूलाखरीफ 2024 में फसलों का बीमा करवाने की एवज में बीमा कंपनी ने किसान व सरकार से करीब 229 करोड़ का प्रीमियम वसूल किया था। इसमें 32 करोड़ किसानों से तथा 98 करोड़ केंद्र व 98 करोड़ ही राज्य सरकार ने जमा करवाए थे। इस तरह मोटी राशि प्रीमियम पेटे वसूलने के बाद भी कंपनी समय पर बीमा क्लेम जारी करने में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रही थी। इससे किसानों में रोष पनप रहा था। फसल बीमा पर नजरहनुमानगढ़ जिले की बात करें तो रबी 2023 में एक लाख 38 हजार किसानों ने फसलों का बीमा करवाया था। इसमें खराबे के अनुपात में करीब 124 करोड़ का क्लेम सेटलमेंट किया गया। इसके तहत 122 करोड़ से अधिक का क्लेम किसानों को वितरित किया गया है। जबकि रबी 2024-25 में एक लाख 37 किसानों ने बीमा करवाया। इसमें अभी खेतों में फसल कटाई प्रयोग कार्य चल रहा है। जल्द उक्त कार्य संपन्न होने के बाद क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पत्रिका ने समझा दर्दराजस्थान पत्रिका ने किसानों के दर्द को समझते हुए सिलसिलेवार समाचारों का प्रकाशन शुरू किया। इसमें ‘डिजिटल जमाने में भी किसानों को क्लेम देने में लगा रहे लंबा वक्त’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। किसान संगठनों और अन्य राजनीतिक दल के नेताओं की टॉक शो करवाकर सरकार और बीमा कंपनी पर क्लेम जारी करने के लिए दबाव बनाया।
india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi
ENGLISH NEWS
खरीफ 2024 के बकाया क्लेम की गणना शुरू, मई के आखिर तक राहत मिलने की उम्मीद | city news

- Advertisement -