पतंगों पर लिख रहेये संदेश संस्था अध्यक्ष के अनुसार पतंगों पर हाथों से संदेश लिखने का क्रम चल रहा है। टीम में शामिल पुरुष और महिला सदस्य प्रतिदिन कई घंटे संदेश लिख रहे है। पतंगों पर आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भावना, जल संरक्षण, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, पशु और पक्षी सेवा, पॉलीथीन का बहिष्कार, बाल विवाह रोकथाम, चाइनीज मांझे का बहिष्कार, स्वच्छ शहर सहित विभिन्न विषयों से जुड़े संदेश, दोहे और स्लोगन लिखे जा रहे है। पतंगों का वितरण संस्था अध्यक्ष के अनुसार बीकानेर सेवा योजना की ओर से वर्ष 2016 से नगर स्थापना दिवस पर संदेश युक्त पतंगों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। गत वर्षों से अब तक 50 हजार से अधिक पतंगे संदेश लिखी हुई वितरित की जा चुकी है। इस कार्य में संस्था से जुड़े इंजी विरेन्द्र राजपुरोहित, त्रिलोक बिस्सा, छोटू लाल चूरा, रामलाल पंवार, जुगल ओझा, सीमा पारीक, राधाश्री पुरेाहित, वीणा पारीक, राजेन्द्र चांडक, पवन राठी, के सी ओझा, रामकुमार ओझा, पूजा प्रजापत, सरस्वती भार्गव, योगेश बिस्सा सहभागी बने हुए है। लिखने और पढ़ने का रहता है असर संस्था अध्यक्ष राजकुमार व्यास के अनुसार संस्था के सभी सदस्य घंटों प्रेरक संदेशों को अपने हाथों से लिखते है। इससे उनके मन मस्तिष्क पर संदेशों का असर पड़ता है। वहीं जिन हाथों में ये पतंगे पहुंचती है, वे भी एक बार जरूर इन संदेशों को पढ़ते है। प्रेरक संदेशों को लिखने और पढ़ने का असर अवश्य पड़ता है।
india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi
ENGLISH NEWS
संदेश लिखी पतंगें आकाश में करेंगी अठखेलियां | Kites with messages written on them will frolic in the sky

- Advertisement -